Sunday, 25 December 2016

Morality & Moral Policing in Digital Age

डिजिटल युग में नैतिकता और मोरल पोलिसिंग” से परिचित हुए युवा

आज रविवार, 25 दिसम्बर 2016 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में इंडियन मीडिया फोरमके तत्वाधान में "Morality & Moral Policing in Digital Age (डिजिटल युग में नैतिकता और मोरल पोलिसिंग)विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु एवम आईसीसीआर की गवर्निंग बॉडी के सदस्य डॉक्टर वरुण वीर थे. अन्य वक्ताओं में वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के सदस्य श्री मनीष ठाकुर जी, दिल्ली सरकार में श्रम आयुक्त श्री मुनीश कुमार गौड़ जी, वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेन्द्र सिंघल जी, उच्चतम न्यायलय में वकील श्री अभिषेक शर्मा जी उपस्थित थे.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीवी 100 समाचार चैनल के सीईओ श्री सुरेन्द्र गुप्ता जी थे. परिचर्चा में विशिष्ट अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश भारद्वाज जी एवं मणिपुरी फिल्म निर्माता सुश्री संगीता ताखलियुम जी थे. इस विषय पर परिचर्चा में ऑर्गनाइजर पत्रिका के पत्रकार श्री प्रमोद सैनी जी, दूरदर्शन से नवनीत चतुर्वेदी जी समेत विभिन्न पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे. परिचर्चा का आरम्भ उपस्थित वक्ताओं के स्वागत एवं सम्मान के साथ किया गया. इंडियन मीडिया फोरम के संस्थापक सदस्य एवं परिचर्चा संचालक श्री रामेन्द्र मिश्रा जी ने इंडियन मीडिया फोरम के बारे में सभी को अवगत कराया.

Tuesday, 22 November 2016

प्रवक्ता.कॉम के 8 वर्ष पूरे : सशक्त होता नया मीडिया


8 वर्ष पूर्व दिल्ली के पहाड़गंज में, आराम बाग कॉलोनी में एक कमरे में एक लैपटॉप से शुरू हुई कोशिश आज मीडिया, साहित्य एवं हिंदी बौद्धिक जगत में एक सशक्त आवाज़ बन गयी है. जी हाँ प्रवक्ता.कॉम आज वास्तव में अपने ध्येय वाक्य "अभिव्यक्ति का अपना मंच" को सार्थक कर रहा है. इस प्रसिद्ध हिंदी पोर्टल के 8 वर्ष पूरे होने पर 19 नवंबर 2016 को नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में "मीडिया और राष्ट्रीय सुरक्षा" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए 'इंडियन मीडिया फोरम' की ओर से प्रवक्ता के संस्थापक एवं प्रबंध संपादक श्री भारत भूषण, संपादक श्री संजीव सिन्हा जी को बहुत बहुत बधाई.